यदि आप डाइविंग के प्रति उत्साही हैं तो पृथ्वी पर बेलीज,मध्य अमेरिका के ब्लू होल का अवश्य दौरा करना चाहिए । यह ग्रेट ब्लू होल बेलीज बैरियर रीफ रिजर्व प्रणाली में बेलीज़ सिटी से करीब 60 मील दूर है । ऐसा माना माना जाता कि यह होल दुनिया का सबसे बड़े समुद्री होल(छेद) है । यह करीब 125 मीटर गहरा है और इसका व्यास है 300 मीटर(चौड़ा) है । 65,000 साल पहले समुद्र स्तर में आई वृद्धि के कारण यह अस्तित्व में आया है।
शौकिया ग़ोताख़ोरों के लिए यह प्रचलित स्थान है जो क्रिस्टल साफ पानी में गोता लगाने और मछली के कई प्रजातियों जिसमें नर्स शार्क, विभिन्न प्रकार के कैरेबियन चट्टान शार्क के विशाल झुण्डों को नजदीक से देखने के प्रलोभन से खिंचे चले आते है। शार्क की कुछ प्रकार जैसे बुल शार्क और हॅमरहेड शार्क भी यहां पर कभी-कभी दिखाई देती है। आमतौर पर, ग्रेट ब्लू होल में गोता यात्राएं पूरे दिन की यात्रा है जिसमें ब्लू होल में एक गोता और आसपास के रीफ में दो गोते शामिल हैं.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें