मेरे ब्‍लॉग के कुछ मुख्‍य शीर्षक

LATEST:

विजेट आपके ब्लॉग पर

बुधवार, 16 दिसंबर 2009

नोकिया

नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है |  इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है | नोकिया मुख्यत: वायरलेस(बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है | नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं  इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी  नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८ Q3 में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था |
नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है | नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है | नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है |

7 टिप्‍पणियां:

  1. बेहतर प्रयास, आप के ब्लाग पर कोई स्क्रिप्ट ऐसी है जो ब्राउजर को दिक्कत उठानी पड़ती इसे कृपया हटा दे

    जवाब देंहटाएं
  2. जानकारी के लिए धन्यवाद। हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई। मेरे ब्लोग पर आपका स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही बढिया जानकारी है जो हमे उपयुक्त है

    जवाब देंहटाएं